उत्तराखंड

5 साल की मासूम का हुआ बलात्कार ,दादा पर लगा आरोप

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

लोहाघाट /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, देवभूमि से रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना लगातार सामने आती जा रही हैं है। ताजा मामला चम्पावत जिले के लोहाघाट का है। यहां चचेरे दादा पर पांच साल की मासूम पोती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट ब्लाॅक के एक गांव में रिश्ते के सगे दादा ने अपनी पांच वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम ने अपनी मां को अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे में बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।
रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी दादा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ बीएनएस 65 (2) और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस मासूम का मेडिकल करवा रही है। आरोपी चचेरे दादा की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close