4 चोरी के मोबाइल फोन के साथ जीआरपी पुलिस ने दो पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया…

40,000/- रुपए की कीमत वाले मोबाइल फोन चोरी करना वाला एक कृष्णानगर का निवासी तो दूसरा पारा का..
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ/प्रयागराज के आदेशानुसार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ व पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी/लूट/जहर खुरानी/मादक पदार्थ की तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु व इनामियां/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी चारबाग के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को दो पेशेवर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन चोरी के मोबाइल फोन की कीमत लगभग ₹40,000/- रुपए बताई गई।
जीआरपी चारबाग पुलिस ने दोनों अभियुक्तों आनंद पुत्र राज निवासी 554 ग़/120 दामोदर नगर कृष्णा नगर, 29 वर्षीय व धर्मेश पुत्र हरि नाम निवासी फतेहगंज थाना, 27 वर्षीय को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास प्लेटफार्म नंबर एक के पार्सल यार्ड से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त पेशेवर चोर हैं। इससे पहले भी कई चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से एसआई सौरव, एसआई संतोष कुमार एसआई राजेश कुमार, एसआई आज्ञाराम, राहुल कुमार व दलजीत शामिल थे…





