हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

20 हज़ार ₹ की रिश्वतखोरी के आरोपी में खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले में सह अभियुक्त मुकेश, जो मंगोलपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया गया कि अभियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद, ब्रज पाल सिंह राठौर ने पीड़ित से पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता से संबंधित औपबंधिक प्रमाणपत्र (नवीनीकरण प्रमाणपत्र) जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।पीड़ित ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग से की, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तय रकम लेते समय खंड शिक्षा अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं सह अभियुक्त की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close