उत्तरप्रदेश

13वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का इटावा में भव्य समापन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। जिला राइफल क्लब द्वारा आयोजित 13वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीओ सिटी श्री अभय नारायण राय उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतियोगिता के आयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्र मोहन तिवारी द्वारा फूलों का बुके एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर किया गया। यह कार्यक्रम शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में
10 मीटर एयर राइफल में राजीव कुमार, आशुतोष कुमार एवं युवराज यादव चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल में अग्रज प्रताप सिंह, शिवम पाल एवं हर्षित दुबे ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता।
लिटिल चैंप वर्ग में
पीप साइट राइफल में श्राव्या,
ओपन साइट राइफल में ईवा,
लिटिल चैंप पिस्टल में सूर्य, ध्रुव कुमार एवं जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी।
इस प्रतियोगिता में इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, बस्ती, विधूना एवं शिकोहाबाद जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
10 मीटर एयर राइफल (पुरुष वर्ग) में हेमंत सिकेरा, गौरव पटेल, प्रांशु चतुर्वेदी, धैर्य श्रीवास्तव, हार्दिक तिवारी, आलोक, निखिल, अनिल कुमार पाल एवं हरिओम पाल ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
10 मीटर एयर पिस्टल में विशेष, अनुराग, हर्षित एवं संचीत ने पदक अपने नाम किए।
10 मीटर एयर राइफल महिला ISSF वर्ग में कशिश तथा NR राइफल वर्ग में स्पर्शिका राठौर ने पदक प्राप्त किए।
इस अवसर पर शॉटगन नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए ऋत्विक तिवारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
यह प्रतियोगिता जिला राइफल क्लब के तत्वावधान में SCA शूटिंग अकादमी, कुनेरा, इटावा में आयोजित की गई थी, जिसकी दूसरी शाखा नौरंगाबाद पुलिस चौकी, इटावा पर संचालित है। इस अवसर पर SCA शूटिंग अकादमी द्वारा नए पदक विजेता छोटे बच्चों को प्रशिक्षण शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा भी की गई।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close