बिहार

10 लाख से ज्यादा का विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार, जिसमे में एक उत्तर प्रदेश का, नवगछिया मध्यनिषेध थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की करवाई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

अतीश दीपंकर, ।

भागलपुर जीला के नवगछिया मध्यनिषेध थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर से जाँच के क्रम में एक अशोक लेलैण्ड कंपनी के 6 चक्का ट्रक में से अवैध 872.64 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें एक युवक उत्तर प्रदेश का है,जबकी दुसरा युवक बिहार का है।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹10,46,400 बताई गई है।

गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के लोनी थाना के वार्ड नंबर 47 का रहने वाला है।जिसका नाम कायनाम गुलशेर, उम्र 26 वर्ष है। वहीं दुसरे युवक बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के ढोली सकरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 का है जिसका नाम विकास कुमार, उम्र 27 वर्ष है।

यह ऑपरेशन थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे किया गया। जिसमें मद्यनिषेध विभाग के अवर निरीक्षक राजु कुमार, और सहायक अवर निरीक्षक
देवानंद मांझी, अन्य सिपाही और गृहरक्षक बल के जवान शामिल थें।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close