स्योहारा पुलिस की बड़ी कामयाबी-शातिर मोटर चोर को किया गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद-जनता ने की भूरी भूरी प्रशंसा

स्योहारा पुलिस ने शातिर मोटर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
स्योहारा (बिजनौर), 11 फरवरी 2026।
थाना स्योहारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्यूबवेल मोटर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर एक शातिर अभियुक्त को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 08.02.2026 एवं 10.02.2026 को ग्राम नियामताबाद व ग्राम बेरखेड़ा क्षेत्र से ट्यूबवेल पर लगी बिजली की मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में थाना स्योहारा पर मु0अ0सं0 37/2026 एवं मु0अ0सं0 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।



दिनांक 11.02.2026 को पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नौशाद उर्फ खशोग पुत्र बुन्दू निवासी ग्राम टाटजट, थाना स्योहारा (हाल पता फव्वारा चौक, कस्बा स्योहारा) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से—
03 ट्यूबवेल की बिजली की मोटर (एक साबुत, दो कटी/खुली हुई)
एक मोटर की बॉडी खुली हुई
एक साइकिल
लोहे काटने का ग्राइंडर
प्लास, लोहे की छेनी, सरिया
तीन पाना, तीन स्टील की चाबियां
एक पेचकस
बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी व संबंधित धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



















