अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

रेलवे चोरी मे गिरफ्तार अभियुक्त गोविंद पटेल व राहुल पटेल को मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी द्वारा बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी कॉलोनी परिसर में हो रही रेल संपत्ति की चोरी के निमित्त गठित टास्क टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक चेतराम मीणा एवं निरीक्षक क्राइम संदीप कुमार यादव के निर्देशन में 19 फ़रवरी 2026 को उप निरीक्षक लव कुश प्रसाद,उप निरीक्षक जगत नारायण मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक लाल मनीराम,हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, कांस्टेबल दिनेश प्रसाद,कांस्टेबल अवधेश चौहान,कांस्टेबल उमेश यादव सभी रेलवे सुरक्षा बल प्रशासन पोस्ट बरेका वाराणसी एवं सहायक उप निरीक्षक सतीश तिवारी एवं हे.का.पवन कुमार झा अपराध आसूचना शाखा बरेका वाराणसी प्रशासन पोस्ट पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 01/26 U/S 3RP (UP) Act S/V अज्ञात 9 फ़रवरी 2026 में संयुक्त रूप से पतारसी सुराग रसी कर रहे थे जिसमे दो चोरों को मौके पर पकड़ लिया गया | पकड़े गए चोरों ने अपना नाम पता क्रमशः (1) गोविंद पटेल उर्फ गोपी पुत्र संजय कुमार पटेल उर्फ झुनालाल निवासी सुंदरपुर थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 24 वर्ष,(2) राहुल पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र पटेल निवासी मोहल्ला इंदिरा थाना चितईपुर जिला वाराणसी उम्र 22 वर्ष बताया |

मौके पे चोरो से रेल संपत्ति की स्विच बोर्ड मय स्विच सॉकेट,एमसीबी,कैंसिल लाइट, कॉलबेल इत्यादि बरामद हुआ | चोरों को हिरासत आरपीएफ लेकर मौके की फर्द मुरत्तव संबंधी विधिक कार्यवाही पूरी की गई,मौके से गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल प्रशासन पोस्ट बरेका पर मुकदमा अपराध संख्या 02/26 U/S 3RP(UP)Act S/V गोविंद पटेल आदि 19 फ़रवरी 26 कायम किया गया | मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रसाद कर रहे हैं अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया |

उक्त दोनों चोरों ने लगभग दस दिन पहले पावर हाउस से रेलवे सम्पत्ति को चोरी किया तथा पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 U/S 3RP(UP)Act 9 फ़रवरी 2026 विरुद्ध अज्ञात को ज्ञात में तरमीम करते हुए गोविंद पटेल आदि कायम किया गया |

उपरोक्त अभियुक्तगणों की निशानदेही पर मोहल्ला सुसवाही बीएचयू में पहुंचकर बर्तन दुकान कि खाना तलाशी ली गई तो वहां से भी पावर हाउस नंबर एक से चोरी किया गया रेलवे संपत्ति बरामद हुआ | बर्तन दुकानदार राजकुमार गुप्ता पुत्र लोकनाथ गुप्ता निवासी मोहल्ला सुसवाही थाना चितईपुर जिला वाराणसी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close