वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) सरस मेला वाराणसी 2026 का भव्य शुभारम्भ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

महिलाएं भी अपने परिवार की आय बढ़ाने में परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ कंधे से कन्धा मिलाते हुए अपना महत्पूर्ण योगदान दे रही हैं -जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को एक नयी पहचान मिली है – जिलाधिकारी

उपायुक्त स्वत: रोजगार वाराणसी पवन कुमार सिंह ने मेले की रुपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्य को लेकर विस्तार से किया चर्चा

वाराणसी :- दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) सरस मेला वाराणसी 2026 का भव्य शुभारम्भ 20 फ़रवरी शुक्रवार को चौकाघाट स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया | शुभारम्भ के पावन अवसर पर विख्यात शंख वादक राम जनम योगी द्वारा शंखनाद कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया गया | कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों (तेलंगाना, हरियाणा,पश्चिम बंगाल,ओड़िसा,बिहार, गुजरात,महाराष्ट्र प्रमुख हैं) के 100 से अधिक स्टाल खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम स्थल पर लगाये जा चुके थे जिसमें सिल्क साड़ी,जुट बैग,कालीन, अचार मुरब्बा,आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खाद्य पदार्थ आदि हैं | जनपद वाराणसी में यह सरस मेला पांचवीं बार आयोजित हो रहा है | भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से रीजनल (राष्ट्रीय स्तर) के सरस मेले का आयोजन राजधानी लखनऊ एवं सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में आयोजित किया जाता है | समय-समय पर मण्डल स्तरीय एवं जनपद स्तरीय मेले का आयोजन कर महिला समूहों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने हेतु कार्य किया जाता है |

उपायुक्त (स्वत: रोजगार) वाराणसी पवन कुमार सिंह द्वारा मेले की रुपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से चर्चा किया गया | जिलाधिकारी वाराणसी ने अपने उदबोधन में कहा कि विभिन्न प्रदेशों में करोड़ों परिवार समूह से जुड़े हुए हैं | उत्तर प्रदेश राज्य में ही एक करोड़ से अधिक परिवार विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ें हुए हैं एवं विभिन्न प्रकार के आजीविका परक गतिविधियों में लगे हैं | स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को एक नयी पहचान मिली है | महिलाएं भी अपने परिवार की आय बढ़ाने में परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ कंधे से कन्धा मिलाते हुए अपना महत्पूर्ण योगदान दे रही हैं | वाराणसी में आजीविका मिशन अंतर्गत अब तक 1.47 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना लखपति दीदी अंतर्गत जनपद में 81 हजार से अधिक महिलाएं लखपति महिला के रूप में चिन्हित हैं | राज्य सरकार एक करोड़ दीदियों को लखपति दीदी एवं प्रत्येक जनपद में करोड़पति दीदी बनाने का भी लक्ष्य रखा है | मेले में आयी महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी को किसी न किसी आजीविका से जुड़ने हेतु आवाहन किया गया | वाराणसी महानगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरी ने मातृशक्ति का आवाहन करते हुए महिलाओं को समाज कि मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया | जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने महिलाओं के आजीविका कार्यों की सराहना की एवं उन्हें प्रेरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना लखपति कार्यक्रम से जुड़ने का आवाहन किया साथ ही वाराणसी की महिलाओं को अन्य प्रदेश से आयी महिलाओं के उत्पादों एवं समूहों से समन्वय कर अनुभव एवं बाजार के बारे में जानकारी साझा हेतु सुझाव दिया गया |

कार्यक्रम का संचालन सुजीत चौबे द्वारा किया गया | कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी संजय नायक द्वारा किया गया | पूर्व में आयोजित मेले में समूह उत्पादों की मांग खूब रही थी जिससे इस बार भी मेले में आये समूहों को अच्छी आमंदनी होने का अनुमान है | कार्यक्रम में प्रथम दिवस सांस्कृतिक पंडित दुर्गा प्रसाद की टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रदेशों से आये स्टाल का अवलोकन कर समूह के सदस्यों से वार्ता की गयी | इस अवसर पर विभिन्न समूह से आयी सैकड़ों महिलाएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close