नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

❝ प्रधान की उदासीनता से ग्राम में महामारी फैलने की आशंका ❞

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
🌐 www.airanewsnetwork.com
🖋
कमालपुर खाई खेड़ी में फैली गंदगी से ग्रामीणों मे दहशत ग्राम प्रधान की निष्क्रियता से ग्रामीणों में गहरा रोष

📍 जनपद बिजनौर, दिनांक 17 जून 2025:
ग्राम पंचायत कमालपुर खाई खेड़ी इन दिनों गंभीर स्वच्छता संकट से जूझ रही है। गांव के सार्वजनिक स्थलों, गलियों और मुख्य मार्गों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा गहराता जा रहा है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्राम प्रधान को कई बार मौखिक और लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया गया, किंतु आज तक कोई सफाई कार्य नहीं कराया गया। अत्यधिक गर्मी और आगामी वर्षा ऋतु के चलते यह स्थिति और अधिक भयावह रूप ले चुकी है।

❝ प्रधान की उदासीनता से ग्राम में महामारी फैलने की आशंका ❞

गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू, मलेरिया, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी संक्रमण की चपेट में पहले ही कई लोग आ चुके हैं। बुजुर्गों और बच्चों में इसको लेकर विशेष चिंता जताई जा रही है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

संपूर्ण ग्राम पंचायत में त्वरित सफाई अभियान चलाया जाए।

कूड़े-कचरे का नियमित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिम्मेदार ग्राम प्रधान एवं पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाए।

स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के बावजूद यदि जमीनी स्तर पर ऐसी लापरवाही जारी रही, तो यह गंभीर स्वास्थ्य संकट में तब्दील हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से लेकर राज्य मानवाधिकार आयोग तक शिकायत दर्ज कराएंगे।

📌 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“ख़बर वही, जो हो सही”
✉️ Email: editor@airanewsnetwork.com

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close