होली से पहले हाई अलर्ट! काशी जोन एसीपी की बड़ी पहल, शांति व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन एसीपी ईशान सोनी ने होलिका दहन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना चेतगंज, थाना सिगरा और थाना जैतपुरा क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थलों के नागरिकों व पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसीपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में थाना चेतगंज के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा तथा थाना जैतपुरा के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपील की कि होलिका दहन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लड़ाई-झगड़ा या मारपीट जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय वरिष्ठ जनों व समिति पदाधिकारियों से संवाद कर सहयोग की अपील की और कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी
























