धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
हिमांशु चौहान बने ग्राम विकास अधिकारी संगठन के धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष
📰 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
“खबर वही जो हो सही”
📍 धामपुर से संवाददाता
हिमांशु चौहान बने ग्राम विकास अधिकारी संगठन के धामपुर ब्लॉक अध्यक्ष
धामपुर (बिजनौर)। विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित ग्राम विकास अधिकारी संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवगठित टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस पुनर्गठन के तहत हिमांशु चौहान को ग्राम विकास अधिकारी संगठन, धामपुर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सौरभ सिंह को ब्लॉक महामंत्री, त्रिवेंद्र कुमार को जिला प्रतिनिधि एवं मनोज़ कुमार को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकर्ताओं ने आशा जताई कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन की मजबूती और ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
🖋️ संवाददाता – आईरा न्यूज़ नेटवर्क























