नई दिल्लीन्यूज़

हापुड़ नगर पालिका कंपाउंड में डीएम का औचक निरीक्षण कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये दिशा निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हापुड़ नगर पालिका कंपाउंड में डीएम का औचक निरीक्षण
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ रहे बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

हापुड़ :
आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों से बरसात के मौसम के चलते हापुड़ नगर पालिका कंपाउंड में जर्जर हुई सड़कों पर जल भराव की स्थिति एवं पुराने हुए जर्जर भवन आम जनता के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं आज इसी विषय को लेकर हापुर डीएम अभिषेक पांडे ने नगर पालिका कंपाउंड का औचक निरीक्षण किया जिसमें जब जिलाधिकारी से इस बाबत जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका कंपाउंड में नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के भवन की गुणवत्ता एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु यह निरीक्षण किया गया है एवं बालिका सुरक्षा एवं जर्जर हुए भावनाओं के पुनर्निर्माण और सड़कों पर जल भराव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथी मीडिया कर्मियों द्वारा नगर पालिका कंपाउंड में स्थित अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण पर रोक के बारे में पूछने पर जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल चैंबर की स्थिति यथावत रखी जाएगी नगर पालिका कंपाउंड में बने आवास में बालिकाओं की सुरक्षा एवं वाहनों की पार्किंग और जर्जर हुए भावनाओं का पुनर्निर्माण प्राथमिकता रहेगी इसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close