उत्तराखंड

हाईकोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद, आई0जी0 रिद्धिम अग्रवाल ने संभाली कमान, पुलिस हाई अलर्ट मोड़ पर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,,दिनांक 18 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर श्री रोटेरियन राजन विद्यार्थी जी के तत्वाधान में एक कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बरेली से चलकर पीलीभीत, रुद्रपुर, काशीपुर , हल्द्वानी, नैनीताल ,अलीगढ़ ,मथुरा, आगरा ,हाथरस ,होते हुए झांसी पहुंचेगी। इसी क्रम में यह रैली आज दिनांक 19 फरवरी को काशीपुर पहुंची ।

यह रैली के वी आर हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर रामनगर रोड रोटरी भवन पर समाप्त हुई । काशीपुर पहुंचने पर रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर, रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर एवं इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर के सदस्यों ने इसमें प्रतिभा किया । इनके साथ ही काशीपुर पहुंचने पर समर स्टडी हॉल विद्यालय के छात्रों , द हेरिटेज स्कूल के छात्रों एवं एस सी गुड़िया कॉलेज के छात्रों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया ।

काशीपुर में रैली के संयोजक श्री अनुराग कुमार सिंह रहे । यह रैली समाज में शांति एवं सद्भावना का संदेश लेकर चल रही है । रैली का उद्देश्य समाज के लोगों में सेवा भाव एवं प्रेमभाव के प्रति जागरूक करना है एवं रोटरी के द्वारा समाज के प्रति किए जाने वाले सामाजिक एवं सेवा भाव के कार्यों से समाज को जागरूक करना है । इस रैली में रोटेरियन श्री देवेंद्र अग्रवाल एमडी जिंदल ग्रुप , श्रीमती मुक्ता सिंह अध्यक्ष समर हॉल स्कूल्स ऑफ ग्रुप, रोटेरियन राज मेहरोत्रा डिस्ट्रिक्ट काउंसलर, रो0 रवि सहोता अध्यक्ष रोटरी क्लब कॉर्बेट ऑफ काशीपुर रो0 मोहन गुप्ता डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री काशीपुर , रो0 निमिषा अग्रवाल अध्यक्षा इनरव्हील क्लब ऑफ काशीपुर , रो0 दीपिका गुड़िया, पुनीत सिंघल सेक्रेटरी रोटरी क्लब काशीपुर एवं समस्त रोटेरियन बंधु उपस्थित थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close