उत्तराखंड

हर्षिता ने रचाई भगवान श्री कृष्ण से शादी,गाजे बाजे से आई बारात

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,यह अनोखी शादी का अद्भुत नजारा था, इस विवाह के जरिए ये संदेश देने की कोशिश की गई कि प्रेम और भक्ति किसी भी सांसारिक बंधन को नहीं मानते। बात उत्तराखंड के हल्द्वानी की हो रही है, जहां हर्षिका पंत ने
भगवान श्रीकृष्ण से विवाह रचा लिया। हर्षिका ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मानकर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनसे शादी की।
कल सुबह साढे़ दस बजे गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बारात आई पूरे विधि विधान के साथ वरमाला और फेरे हुए, लोगों ने शादी की दावत में प्रतिभाग किया और वधु हर्षिका को आर्शीवाद दिया साथ ही शगुन का टीका लगाया। इस अनोखी सादी के गवाह सैकड़ो लोग बने वही दुल्हन हर्षिका ने कहा वह मन ही मन भगवान श्री कृष्ण को अपना पति मान चुकी थी इस शादी से वह काफी खुश नजर आई दुल्हन के लिबास में हर्षिका काफी सुंदर नजर आ रही थी

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close