हज 2026 के आजमीने ए हज को मेडिकल,फिटनेस् , टीका एवम ट्रेनिंग का पहला कैंप

वाराणसी: पूर्वांचल हज सेवा समिती के महासचिव अदनान ख़ान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया के सर्कुलर के मुताबिक़ हर आजमीने ए हज को अपना मेडिकल फिटनेस, टीकाकरण और ट्रेनिंग की सर्टिफिकेट जो हज कमेटी आफ इंडिया ने जारी किया है उसको बनवाया जाना है जिसके लिए पूर्वांचल हज सेवा समिति के बैनर तले दूसरे कैंप का संचालन स्वास्थ विभाग के डॉ गुलरेज़ अहमद और डॉ राशिद जमाल के सहयोग से जनता सेवा हॉस्पिटल मदनपुरा में किया गया |
हज यात्रियों ने ऑडियो वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से हज की ट्रेनिंग मास्टर हज ट्रेनर अदनान खान एवं स्टेट हज इंस्पेक्टर मोहम्मद आज़म शमीम ने दिया और 266 हज यात्रियों का टीकाकरण कराया गया और सभी हज यात्रियों को मेडिकल किट, पिट्ठू बैग और दुआ की किताबें दिया गया|
इस मौके पे यू. पी. हज को ओर्डिनेटर जनाब अरमान अहमद, पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष रईस अहमद, नायब सदर हाजी ज़ुबैर, हाजी अब्दुल् अहद, तारिक़ हसन बब्लू, अहमद अली पप्पू,डॉ. अमीन, तलत महमूद, अयाज़, राजू, ।कमालू, वैस अख्तर, अख्तर हुसैन, पप्पू मेडिकल,साबिर् अरफात आदि लोग हज यात्रियों की खिदमत मे लगे रहे ।
























