वाराणसी/उत्तरप्रदेश

स्व० चन्द्रमा यादव की स्मृति में न्यू स्माल ब्वायज क्लब अर्दली बाजार द्वारा धूमधाम से माँ सरस्वती पूजनत्सव का आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अधिवक्ता और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

झांकी कार्यक्रम में कलाकारों ने की प्रस्तुति जो अत्यंत मनमोहक रही

भंडारा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने प्रसाद किया ग्रहण

वाराणसी :- अर्दली बाजार क्षेत्र के महावीर मन्दिर चौराहे पऱ न्यू स्माल बॉयज क्लब की पूजा पंडाल में 24 जनवरी 2026 शनिवार को सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भंडारा व झांकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गणमान्य अतिथियों को विशिष्ट सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरिशंकर सिंह व सांसद चंदौली के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू ने दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह,उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव गुड्डू व दी बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा,उपाध्यक्ष सतीश यादव,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,डॉ०एस०एस० राठौर,समाजसेवी राजेश कुमार सिंह,लव कुमार यादव पप्पू को सम्मानित किया |

झांकी कार्यक्रम में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती,मां काली,दुर्गा की कलाकारों द्वारा की गई प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक रही | भंडारा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया |

कार्यक्रम आयोजन मे मनोज यादव गोलू,पंकज कुमार,विजय टाटा, इरफान अली पिंकू,गुड्डू यादव, इसरार अली,हिमांशु पांडेय,अरुण कन्नौजिया,श्याम यादव,श्रीकांत गुप्ता,प्रदीप यादव बब्बू,वेद प्रकाश पाण्डेय सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close