वाराणसी/उत्तरप्रदेश
स्वामी विवेकानंद के स्मृति में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

वाराणसी :- क्युरिटीका फाउंडेशन अस्सी के द्वारा राणा जी मूवमेंट सभागार अस्सी में स्वामी विवेकानंद को याद करते हुये उनके योगदान पर परिचर्चा किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,गंगापुर परिसर में ललित कला विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद का चित्र निर्माण किया | क्युरिटीका फाउंडेशन राणाजी मूवमेंट सभागार में इस अवसर पर समाजसेवी श्यामकृष्ण अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,डॉ शारदा सिंह,राणा शेरू सिंह ने स्वामी जी के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया |
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव डॉ शशि कान्त नाग ने किया | विद्यार्थियों में अंकित, नीरज,कुंदन रॉव,अंजली,अनामिका, कुसुम,वृंदा आदि के चित्र सराहनीय रहे ||






