स्योहारा रेलवे फाटक बना प्रशासनिक प्रयोगशाला-जाम,जुमले और जाँच से आज़ादी-बुद्धिजीवियों व पत्रकारों के बीच बना चर्चा का विषय
स्योहारा – रेलवे फाटक या “ऑल-इन-वन ज़ोन”
जाम, जुमले और जाँच से आज़ादी बना बुद्धिजीवियों व पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय
स्योहारा | अमीन अहमद | -विशेष रिपोर्ट
स्योहारा का रेलवे फाटक अब महज़ लोहे की दो पटरियाँ नहीं रहा।
यह एक प्रशासनिक प्रयोगशाला में तब्दील हो चुका है—
जहाँ परखा जाता है कि सूचना कितनी देर में बेअसर होती है,
सवाल कितनी जल्दी थक जाते हैं,
और किस मोड़ पर हर असामान्यता को “सब सामान्य है” घोषित कर दिया जाता है।
कहा जाता है—
फाटक जाम हो तो ट्रैफ़िक रुकता है।
स्योहारा में व्यवस्था कुछ ज़्यादा ही उन्नत नज़र आती है—
यहाँ ट्रैफ़िक रुकता है, जवाबदेही नहीं।
एक फाटक, रोज़ नई कहानी
स्थानीय व्हाट्सएप प्रेस ग्रुप में वरिष्ठ पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के बीच हुई चर्चाओं के अनुसार, जिस कॉलोनी की ओर यह रेलवे फाटक खुलता है—
वहाँ
अपराधियों की छत्रछाया की चर्चा है,
तीन वर्दीधारियों के परिवारों का निवास बताया जाता है,
और देश की सेवा कर चुके एक जवान का परिवार भी वहीं रहता है।
सब एक ही फ्रेम में।
एक ही लोकेशन।
एक ही फाटक।
संयोग?
हो सकता है।
लेकिन सवाल यह है कि प्रशासनिक जवाबदेही का फाटक क्यों बंद है?
यहाँ “लाश” भी बेनाम रहती है… और देरी भी
प्रेस ग्रुप में चर्चाओं के दौरान तंज कसते हुए कहा गया
“कोई भी लाश फेंक कर चला जाए—
न पहचान होगी,
न पहचानने वाला मिलेगा।”
अगर यह मज़ाक है, तो यह डर पैदा करने वाला मज़ाक है।
और अगर यह इशारा है, तो यह सिस्टम पर सीधा आरोप और गंभीर सोच का विषय है।
सूचना पहले, पुलिस बाद में—बहुत बाद में
चर्चा यह भी रही कि कथित तौर पर सूचना मिलने के करीब 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुँची।
इन 40 मिनटों में क्या हुआ?
— शायद फाटक खुलने का इंतज़ार।
— शायद फ़ाइल का।
— या शायद… गला सूख गया हो।
“प्यासे होंगे महोदय”—
यह कोई हल्का-फुल्का व्यंग्य नहीं,
बल्कि स्थानीय आक्रोश का कैप्शन है।
कस्बे के साहब, साहबों की भी नहीं सुनते?
सबसे अहम चर्चा यह रही कि—
“जब कस्बे के साहब अपने साहब की नहीं सुनते,
तो आम आदमी की क्या सुनेंगे?”
यही सवाल अब स्थानीय नागरिकों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों के बीच गूंज रहा है।
सवाल सीधे हैं, जवाब ग़ायब
अगर यह इलाक़ा संवेदनशील नहीं है—
तो इतनी चर्चाएँ क्यों?
और अगर संवेदनशील है—
तो निगरानी कहाँ है?
पेट्रोलिंग कहाँ है?
और जवाब कहाँ है?

स्योहारा में फाटक बंद होता है—
तो गाड़ियाँ फँसती हैं।
यहाँ सवाल उठते हैं—
तो जाँच फँस जाती है।
और जब सब थक जाते हैं—
तो कह दिया जाता है,
“मामला सामान्य है।”
लेकिन स्योहारा के इस रेलवे फाटक पर
कुछ भी सामान्य नहीं है।
























