स्नीकर्ज़ स्टोर गुवाहाटी में भव्य लॉन्च के साथ लाया पूर्वोत्तर भारत में ग्लोबल स्नीकर्स कल्चर

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर 2025: भारत का नवीनतम और सबसे तेज़ी से बढ़ता मल्टी-ब्रांड स्नीकर्स डेस्टिनेशन स्नीकर्ज़ स्टोर ने असम के दिल गुवाहाटी में अपने भव्य शुभारंभ की घोषणा की है। लंबे समय से प्रतीक्षित यह आयोजन “रन एंड रेव” थीम पर आधारित है और इसका आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी में किया जायेगा।
स्नीकर्ज़ के पूर्वोत्तर भारत में रोमांचक डेब्यू को चिह्नित करते हुए, यह लॉन्च एक ही छत के नीचे वैश्विक स्नीकर्स संस्कृति, फिटनेस और लाइफ़स्टाइल को एक साथ लाता है। गुवाहाटी स्थित यह स्टोर न्यू बैलेंस, ऑन, सॉकॉनी, एडिडास, प्यूमा और ए एस आई सी एस सहित शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय और स्वदेशी ब्रांडों की विशेष रेंज प्रदर्शित करेगा, जो प्रदर्शन, आराम और ट्रेंडसेटिंग स्टाइल का बेजोड़ संयोजन प्रदान करती है।
इस अवसर पर बोलते हुए, स्नीकर्ज़ स्टोर की ब्रांड हेड काशिका मल्होत्रा ने कहा, “हम गुवाहाटी में स्नीकर्ज़ को लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हैं — यह शहर ऊर्जा, रचनात्मकता और व्यक्तित्व से भरपूर है। स्नीकर्ज़ केवल एक स्नीकर्स डेस्टिनेशन नहीं है; यह जुनून, प्रदर्शन और आत्म-अभिव्यक्ति पर आधारित एक समुदाय है। ‘रन एंड रेव’ के माध्यम से, हम उस जज्बे का जश्न मना रहे हैं जो यह परिभाषित करता है कि हम कौन हैं — साहसी, सक्रिय और अजेय।”





