सोसायटी फार सोशल एक्शन एण्ड रिसर्च (सार संस्थान) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

स्व.बदलेव प्रसाद टण्टन स्मृति सारस्वत सम्मान वेदपाठी रमनशास्त्री को दिया गया
संस्था के संरक्षक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार प्रो.राम सुधार सिंह ने अतिथियों का किया स्वागत
प्रो.ब्रजवल्लभ द्विवेदी तन्त्रशास्त्र एवं दर्शन के विश्वविख्यात ज्ञाता थें उनका इस क्षेत्र में ज्ञान अतुलनीय था – डॉ.तरुण कुमार द्विवेदी
वाराणसी :- सोसायटी फार सोशल एक्शन एण्ड रिसर्च (सार संस्थान) द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 18 फरवरी 2026 बुधवार को अर्दली बाजार जिला पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग एवं देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं ट्रेनर संदीप श्रीवास्तव,रायपुर की मुरली मित्र वेलफेयर फाउण्डेशन रहे | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० ए.पी.पाण्डेय (पूर्व वाइस चांसलर, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मणिपुर, प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग बीएचयू वाराणसी) अध्यक्षता प्रो.एचपी अधिकारी (सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय) ने की |
विशिष्ट अतिथियों में प्रो० वंशीधर पाण्डेय (डीन-शैक्षणिक म.गा.काशी विद्यापीठ),डा.सुनीता चंद्रा (रजिस्ट्रार) सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर तिब्बती स्टडीज सारनाथ थी | इस वर्ष विशिष्ट कार्यों हेतु आचार्य ब्रजवल्लभ द्विवेदी स्मृति विशिष्ट सेवा सम्मान ‘विरासते बनारस सम्मान’ उदय प्रकाश,प्राचार्य एस.बी.पी.जी.कॉलेज बड़गाँव (शिक्षा) एवं अशोक कपूर समन्वयक इन्टेक वाराणसी को सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के लिये दिया गया | स्व.बदलेव प्रसाद टण्टन स्मृति सारस्वत सम्मान वेदपाठी रमनशास्त्री को दिया गया |
संस्था के संरक्षक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार प्रो.राम सुधार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया | प्रोफेसर तरुण कुमार द्विवेदी ने आचार्य व्रजवल्लभ द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा सार संस्थान के उद्देश्यों को बताया,उद्योगपति राकेश टण्डन ने आर्ट ऑफ लिविंग का परिचय एवं स्व.बलदेव प्रसाद टण्डन के बारे में परिचय दिया | मुख्य अतिथि प्रो० एपी पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिता बच्चों के मानसिक स्तर को बढ़ाती है तथा प्रतिस्पर्धा उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित करती है आज विद्यार्थियों के सामने नयी चुनौतियों है | एआई और आईक्यू के बीच संघर्ष है उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा के माध्यम से सार संस्थान आई.क्यू. निखार रही है |
विशिष्ट प्रो० वंशीधर पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बच्चों को राष्ट्र निर्माण,एकता एवं नैतिकता अपनाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन में व्यवहारिक ज्ञान आवश्यकता है | विशिष्ट अतिथि डा.सुनीता चंद्रा ने कहा कि आप विद्यार्थियों में अध्ययन के साथ-साथ अपनी संस्कृति,ज्ञान एवं सामाजिकता का विकास करना भी जरुरी है | बच्चे समाज का भविष्य होते है और इनके विकास से पूरे देश का विकास होता है | विशिष्ट अतिथि के.एस.परिहार ने कहा कि आप विद्यार्थियों में समाज के प्रति उत्तरदायित्व का ज्ञान कराने की आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य परीक्षा पास करना नहीं अपितु ज्ञान का विस्तार करना है | बच्चों के लिये विविध पुस्तकों को अध्ययन अत्यन्त आवश्यक है |
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.एच.पी.अधिकारी ने कहा कि शिक्षा बच्चे का निर्माण करती है तथा समाज उसे आकार प्रदान करता है सार संस्थान उन्हें मेधा प्रदान कर रहा है | संस्था के सहयोगी मुरली मित्र फाउण्डेशन के निदेशक संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सार संस्थान और मुरली मित्र फाउण्डेशन मिलकर इस मेधा अभियान को पूरे देश में चलायेगें जिससे इसका लाभ पूरे देश के बच्चों को मिले |
सार संस्थान के सलाहकार डॉ. तरुण कुमार द्विवेदी ने प्रो. ब्रजवल्लभ द्विवेदी के बारे में बताया कि वे तन्त्रशास्त्र एवं दर्शन के विश्वविख्यात ज्ञाता थें उनका इस क्षेत्र में ज्ञान अतुलनीय था | संस्था का परिचय देते हुए कहा कि संस्थान के जागरुकता एवं एक्शन कार्यक्रमों से दो लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हुये हैं संस्था मुख्य रुप से शिक्षा, पर्यावरण एवं रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी हुयी है |
इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव की पुस्तक का ‘प्रयागराज इतिहास के आइने’ का विमोचन किया गया | डा. राकेश्वरी प्रसाद ने काशी गौरव सम्मान प्राप्त लोगों का परिचय दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष / मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया |
संत अतुलानन्द रेजिडेन्सियल एकेडमी होलापुर में कक्षा पांच के हर्षितराज चौधरी,संत अतुलानन्द कानवेन्ट स्कूल कोइराजपुर के कक्षा नौ की रिया,सेन्ट्रल हिन्दू ब्याज स्कूल के कक्षा दस में कमशः गौरव गुप्ता एवं भूषण कुमार को सर्वोच्च पुरस्कार मिला इसके अन्तर्गत नकद धनराशि,गिफ्ट, शील्ड,सर्टिफिकेट दिया गया |
जिला स्तर पर चयनित बच्चों में सेन्ट्रल हिन्दू ब्याज स्कूल के कक्षा कक्ष तीन,अभिषेक सोनकर,संत अतुलानन्द कानवेन्ट स्कूल कोइराजपुर के कक्षा पांच एवं नौ में कमशः अलंकृता तिवारी तथा स्नेहा सिंह चिल्ड्रेन फाउडेशन के कक्षा पांच में रूद्र प्रताप,संत अतुलानन्द रेजिडेन्सियल एकेडमी होलापुर में कक्षा युवराज सिंह,टॉवर ऑफ पीस (टॉप) में कक्षा सात एवं आठ में क्रमशः समर्थ गौतम एवं आलिया राय,सेन्ट्रल हिन्दू ब्याज स्कूल के कक्षा नौ दिव्या श्रीवास्तव तथा कक्षा दस में दो कमशः अंजेश कुमार तथा रोशन यादव,माँ सरस्वती इण्टर कॉलेज के कक्षा में आयशा शर्मा को जिला स्तर पर चयनित किया गया |
विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप तथा 45 बच्चों को कार्यक्रम में गिफ्ट, शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किये गये इसके अतिरिक्त 30 विद्यालयों के 190 बच्चों को गीफ्ट,शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वेद प्रकाश द्विवेदी,डॉ.पंकज कुमार सिंह,दिलीप त्रिवेदी,सुनील कु.सिंह, डा.मनोज कु.दूबे,डा.नीरज अग्रवाल,एच.के.श्रीवास्तव,सुजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे ||
























