नई दिल्ली

सेहत सही लाभ कई : आंगनवाड़ियों में सुविधाएं कई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

स्मार्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई के अंतर्गत फ़ील्ड विजिट के दौरान, सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा कनावनी गांव की आँगन वाड़ी में राशन वितरण के दिन दौरा किया गया I
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गोल्डी ने बताया की
आंगनवाड़ी केंद्रों में राशन सुविधाएं काफी विस्तृत हैं। सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोषाहार प्रदान किया जाता है। इसमें चने की दाल, गेहूं दलिया, फोर्टिफाइड चावल, और एडिबल आयल शामिल हैं ।
दिसंबर महीने में कनावनी गांव के आंगनवाड़ी केंद्र द्वारा ७० लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया है I

आंगनवाड़ी केंद्रों में अन्य सुविधाएं:

  • शुद्ध पेयजल और शौचालय की सुविधा।
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच सेवाएं।
  • बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और पोषण शिक्षा ।

लाभार्थी संतोषी शर्मा ने सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो द्वारा आंगनवाड़ी को धन्यवाद किया I
उन्होंने बताया की आंगनवाड़ी में उनके बच्चे पूर्व प्राथमिक शिक्षा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं
मासिक राशन में उन्हें चने की दाल, गेहूं दलिया, फोर्टिफाइड चावल, और तेल दिया जाता है I
उन्होंने बताया की इस आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न स्वस्थ्य सेवाएं भी दी जाती हैं, जैसे की पोषण सालाह, टीकाकरण आदि I

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close