वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व बुजुर्ग पत्नी से बदसलूकी,सारनाथ थाने पर दी तहरीर

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पीड़ित परिवार ने डूडा के ठीकेदार पऱ मारपीट करने का लगाया आरोप

वाराणसी:- सारनाथ थाना क्षेत्र में नाली तोड़ने के विवाद में सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक व बुजुर्ग पत्नी से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है | बेनीपुर स्थित रघुवंश नगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा प्रमोद कुमार सिंह ने सारनाथ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 18 जनवरी 2026 रविवार को लगभग 5:30 बजे शाम को डूडा का काम देख रहे ठेकेदार सन्दीप यादव,रवि पण्डित,संदीप सिंह (ठेकेदार),शिवभान सिंह और उनके पड़ोसी विजय यादव की पत्नी उनके घर पर आए और उनकी बनी हुई नाली को जबरन तोड़ने की बात करने लगे जब उन्होंने मना किया तो वे सभी लोग गाली गलौज करते हुए उनके साथ हाथापाई करने लगे |

शोर सुनकर उनकी पत्नी,बहू और बेटे बाहर निकले तो विपक्षिगण उनसे भी गाली गलौज करते हुए उनसे भी अभद्रता करने लगे | बीच बचाव में आई उनकी बहू को धक्का दिया गया और उनकी पत्नी के साथ जबरन उलझने की कोशिश की गई | सभी ने जान से मारने की धमकी दी और उनके बेटे को बाहर मिलने पर गोली मार देने की धमकी दी गई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है | सारनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर जांच कर रही है | आरोपी अभियुक्तगण लगातार पीड़ित परिवार के ऊपर दबाव बना रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है |

पीड़ित परिवार प्रमोद कुमार सिंह ने सपरिवार मीडिया के सामने पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close