सुस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ हिंदू युवा शक्ति के आलोक नाथ शुक्ला का चक्का जाम

हिंदू युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने एसीपी कैंट नितिन तनेजा को सौपा पत्रक
वाराणसी:- भोजूबीर के नवलपुर मीरापुर बसही स्थित कुमार इंडियन ऑयल के बगल में नगर निगम व पशु चिकित्सक व्यवस्थाओं में कथित खामियों को लेकर उस समय माहौल गरमा गया जब हिंदू युवा शक्ति व आसपास के कई लोग सिंधौरा मार्ग को दोनों तरफ से बाधित कर चक्का जाम कर दिया | हिंदू युवा शक्ति के योगी आलोक नाथ ने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक गाय को समय पर उपचार व पर्याप्त सुविधा न मिल सकी | इस मुद्दे को लेकर हिंदू युवा शक्ति व प्रशासन के बीच कुछ समय तक तीखी नोकझोंक और खींचातानी की स्थिति बनी रही | स्थिति तनावपूर्ण होते देख शिवपुर थाना प्रभारी और एसीपी कैंट नितिन तनेजा मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया |
हिंदू युवा शक्ति के लोगो ने पशु चिकित्सक विभाग की कमीयो की शिकायत लिखित रूप से किया है तो उसे लिखित रूप से किया | पुलिस हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ | जानकारी के लिए बता दे कि शाम करीब 7:30 बजे एक टोटो चालक द्वारा गाय को टक्कर लगने से कूल्हे की हड्डी टूटकर मांस बाहर आ गया था जिसकी सूचना नगर निगम व पशु चिकित्सक को दी गई | ऐसे में हिंदू युवा शक्ति के प्रवीन दुबे हिंदू ने आरोप लगाया कि लगातार पांच घंटे से ज्यादा होने के बाद भी गाय को विभाग द्वारा उपचार नहीं मिला यह नगर निगम वाराणसी और पशु चिकित्सक विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली है | ऐसे कर्मचारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही हो उनका कहना है कि खुले में गाय को छोड़ने से आवारा कुत्ते नोंचते, दुर्गन्ध फैलती,संक्रमण व बीमारी का खतरा बना रहता है | आए दिन गौ माता को लेकर व्यवस्थाओं व सुविधाओं में कमी देखने को मिल रहा है |
प्रदर्शन में मुख्य रूप शामिल हिंदू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक योगी आलोक नाथ प्रवीन दुबे हिंदू,अजय दुबे,उज्जवल पाठक,गौतम यादव व स्थानीय लोग शामिल रहे ||
























