धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सुनारों वाले शिब मंदिर मे हुआ जलाभिषेक

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

धामपुर / उत्तरप्रदेश (अमित शर्मा,,,,,
मोहल्ला खातियान स्थित, सुनारों वाले शिव मंदिर मैढ सभा मे, भगवान आशुतोष जी का जल अभिषेक हर हर महादेव के जप, से प्रारंभ हुआ शिव भक्तों ने हरिद्वार से कावड़ लाकर पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान शिव पर गंगाजल चंदन पुष्प फल फूल धूप दीप भांग धतूरे आदि से विधिवत पूजा अर्चना की प्रातः काल से ही भक्तों का आना-जाना बन रहा सभी ने अपने परिवार तथा संपूर्ण जगत की खुशहाली तथा सुख शांति के लिए महादेव से कामना की।
इस अवसर पर उमा भरवाने शिवजी के महत्व को बताया माना जाता है सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्य रात्रि भगवान शंकर जी का ब्रह्मा जी से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।
प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष काल के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड के तीसरे नेत्र की ज्वाला से सब समाप्त कर देते हैं इसीलिए इसे शिवरात्रि कहा जाता है तथा दूसरी मान्यता भगवान भोलेनाथ और गोरा जी का विवाह इसी दिन हुआ था शिवजी मृत्यु के देवता भी कहे जाते हैं इसीलिए इन्हें महाकालेश्वर कहा जाता है।


समुद्र मंथन के समय जो विष निकला था वह महादेव ने अपने कंठ में धारण किया था इसीलिए इन्हें नीलकंठ कहा जाता है उसे विष के असर को कम करने के लिए महादेव जी पर जल चढ़ाया गया था।
इस अवसर पर महिलाओं ने भजन संध्या का आयोजन करके मंदिर परिसर को शिव मय बना दिया ।
सुमन वर्मा द्वारा दुनिया के रखवाले भक्तों के भंडार भर खुद भस्मी रमने वाले
नीलम वर्मा द्वारा काशी से आई है बारात गोरा जी के अंगना में
नमीता वर्मा द्वारा बिन पिए नशा हो जाता है जब सूरत देखूं भोले की
उमा वर्मा द्वारा मुझे तो चढ़ गई प्याली शिव नाम की
पीनी हो तो बूटी पियो शिव नाम की
गजनी सिंह द्वारा झिलमिल सितारों का आंगन होगा कैलाश पर गोरा जी का स्वागत होगा
दीपा वर्मा द्वारा भोले की महिमा अपार जयकारे लगे जोर-जोर से
रचना शर्मा द्वारा पडन लागे हरे हरे भावंरिया, गौरा पार्वती के संग
चाहत वर्मा द्वारा भोले कब से खड़े हैं दिल थाम के हम तो हैं दीवाने तेरे नाम के
सीमा सिन्हा द्वारा गोरा जी को बयान चले पालकी सजा के
सोमवती जी द्वारा भोले की आई है बारात नगर में शोर हुआ भारी
तथा अन्य महिलाओं ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी
इस अवसर पर दीपमाला वर्मा सुमन वर्मा ज्योति वर्मा रेनू वर्मा शालिनी वर्मा नमीता वर्मा ममता वर्मा निशा वर्मा दीपा वर्मा उमा वर्मा नीलम वर्मा चाहत वर्मा रुक्मणी वर्मा उर्मिला वर्मा रेनू तोमर सीमा सिंह गजनी सिंह रचना शर्मा सोमवती प्रेमवती तथा अन्य महिलाएं उपस्थित रही ।।। अंत में आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close