उत्तरप्रदेश

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा।सुदिति ग्लोबल एकेडमी में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (UPUMS) के श्वसन रोग विभाग की ओर से टीबी (तपेदिक) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को टीबी रोग के कारण, लक्षण,बचाव एवं उपचार की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गर्ल्स विंग की निदेशक डॉ.निधि यादव एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार द्वारा सैफई से पधारे चिकित्सकों—सीनियर प्रोफेसर डॉ.आशीष कुमार गुप्ता,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नम्रता,सीनियर रेजिडेंट डॉ. रोहित कुमार,जूनियर रेजिडेंट डॉ.खुशबू,डॉ.एकता प्रभाकर, डॉ.अब्दुल करीम,साथ ही राघवेंद्र एवं अमरेंद्र (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का अंगवस्त्र व बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नम्रता ने बताया कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु से होने वाला संक्रामक रोग है,जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है तथा खांसी-छींक से फैलता है।उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों व समय पर जांच एवं उपचार से पूर्ण इलाज संभव होने पर जोर दिया।डॉ.एकता एवं डॉ.खुशबू शर्मा ने भी रोग से बचाव पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया।
अंत में प्रधानाचार्य कमल कुमार ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के साइंस क्लब की कोऑर्डिनेटर सीमा यादव एवं अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close