वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सी फोर एजुकेयर के ‘प्रधानाचार्य सम्मेलन 2026’ में 100 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना लॉन्च

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी महापौर अशोक तिवारी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए पहल की किया सराहना ||

वाराणसी :- सी फोर एजुकेयर द्वारा कैंटोनमेन्ट क्षेत्र स्थित एक होटल मे आयोजित ‘प्रधानाचार्य सम्मेलन 2026’ के अंतर्गत पत्रकार वार्ता में एनआई एमएस राजस्थान के सहयोग से 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया | कार्यक्रम में वाराणसी एवं आसपास के लगभग 160 प्रधानाचार्य,शिक्षक और शिक्षा परामर्शदाता शामिल हुए | छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है | विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक तेजिंदर पाल सिंह ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, आधुनिक अधोसंरचना और प्लेसमेंट उपलब्धियों की जानकारी दी |

मुख्य अतिथि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए पहल की सराहना की | आयोजन का नेतृत्व संस्थापक रोबिन जायसवाल ने किया | सम्मेलन में करियर मार्गदर्शन छात्रवृत्ति चयन प्रक्रिया और विद्यालय विश्वविद्यालय समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close