सी एम् धामी ने किसान आत्महत्या मामले मे परिजनों से बात कर दिलाया इंसाफ का भरोसा

काशीपुर / देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ],,,,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर मेयर दीपक बाली को फ़ोन किया। मेयर ने फोन से पीड़ित किसान के परिजनों से बात कराई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषी चाहे कोई भी हो वो बचेगा नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर मेयर दीपक बाली को फ़ोन किया। मेयर ने फोन से पीड़ित किसान के परिजनों से बात कराई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषी चाहे कोई भी हो वो बचेगा नहीं।
दरअसल रविवार सुबह हल्द्वानी में देर रात किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। गोली मारने से पहले किसान ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स ने उनके साथ 4 करोड़ की धोखाधड़ी की है। पुलिस से उन्होंने इसकी शिकायत भी की। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। किसान सुखवंत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है। किसान ने प्रॉपर्टी डीलर्स के साथ-साथ उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा और कई पुलिस अधिकारियों पर 30 लाख रुपए लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।






