वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सीएम ने दो लाख गरीबों को दी आवास की सौगात,वाराणसी की माधुरी से किया संवाद

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पीएम आवास योजना,लखनऊ के आईजीपी से मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से खातों में भेजी एक-एक लाख की धनराशि

जनपद के 3294 लाभार्थियों के खातों में पहुंची किस्त,जन प्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण-पत्र

​वाराणसी :- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी | लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल दो लाख लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की प्रथम किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की | इस योजना के तहत वाराणसी के 3294 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी गई इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया | इस क्रम में मुख्यमंत्री ने वाराणसी की लाभार्थी माधुरी देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की | मुख्यमंत्री ने उनसे आवास निर्माण की प्रगति और योजना से आए जीवन में बदलाव के बारे में पूछा | माधुरी देवी ने पक्का घर मिलने की खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया |

जनप्रतिनिधियों ने सौंपे स्वीकृति पत्र वाराणसी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के बीच लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए | इस अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, शहर दक्षिणी विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लाभार्थियों को बधाई दी | महापौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब को छत उपलब्ध कराना है | कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार,नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे | लाभार्थियों के चेहरे पर पक्के मकान का सपना सच होने की खुशी साफ झलक रही थी ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close