रामनगर उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने पालिका अध्यक्ष हाजी अकरम को सेवा कार्यों के लिए प्रशस्त्री पत्र देकर किया सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामनगर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,गौ ग्रास सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के चलते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मो अकरम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड के द्वारा निकाय द्वारा गौ ग्रास सेवा के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद, रामनगर का चयन किया गया था जिस हेतु एक अक्टूबर बुधवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामनगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, सभासद तनुज दुर्गापाल, सभासद मुन्तज़िर राजा सलमानी, सभासद शमीम अहमद आदि मौजूद रहे वही नगर पालिका को मिले इस सम्मान हेतु पालिकाध्यक्ष हाजी मो अकरम ने मुख्यमंत्री श्री धामी व शहरी विकास निदेशालय के प्रति आभार व्यक्त जताते हुये इसका श्रेय नगर पालिका के सभासदों व पालिकाकर्मियो एव नगरवासियो को देते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close