वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सीएमओ ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर सीएमओ कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

सामाजिक समरसता और कमजोर वर्गों के उत्थान का संकल्प ही सच्चा देशप्रेम : सीएमओ
वाराणसी, 27 जनवरी 2026
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने भारतीय संविधान के इतिहास एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है, जब भारत ने अपना संविधान लागू कर स्वयं को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक और विशेषकर स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। ईमानदारी से कार्य करना, सामाजिक समरसता बनाए रखना और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सतत प्रयास करना ही सच्चा देशप्रेम है।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. प्रसाद ने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मियों में एनेस्थेटिस्ट डॉ. निकुंज वर्मा, फिजिशियन डॉ. क्षितिज तिवारी, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. वाई. बी. पाठक, जिला प्रशासनिक अधिकारी शेषमणि, डॉ. सौरभ सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव, अरुण श्रीवास्तव तथा चोलापुर सीएचसी पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. एस. एस. कन्नौजिया, डॉ. एच. सी. मौर्या सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में समस्त डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close