सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने भिन्न-भिन्न अभियोगों व चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की बाइक व 2,800/नगदी किया बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार चोरी, लूट, अपहरण आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भिन्न-भिन्न अभियोगों में संलिप्त व चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त शनि विश्वकर्मा पुत्र जयप्रकाश विश्वकर्मा निवासी किराए का मकान मोहल्ला जयप्रकाश नगर पुलिया के पास थाना सिगरा वाराणसी को गुरुवार को रेलवे क्वार्टर मैदान थाना सिगरा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक तथा 2800/ रुपए नगदी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने नाम व पता पूछने पर अपना नाम पता बताते हुए कहा कि मैं जनपद वाराणसी में घूम फिर कर चोरी करता हूं, यह मोटरसाइकिल चोरी की है। जिससे मैंने दिनांक 19 जनवरी 2026 को रेलवे एन ईआर ग्राउंड से चोरी किया था और आज इस बाइक को बेचने के लिए इस स्थान पर खड़ा था कि अचानक पुलिस द्वारा घेरेबंदी कर मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को धारा 304(2),317 (2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्रा, उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय,उ0 मनोज कुमार चौहान,का0 पंकज यादव, हे0का0 मनोज कुमार राय आदि शामिल रहे।





