उत्तरप्रदेश

सारे जहां में मेरे अलावा रहबर जिंदा किसका है – तनवीर हसनइमाम मेंहदी के 1192 वें जमन्दिन पर हुई महफ़िल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। बारहवें इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम का 1192 वें जमन्दिन के खुशहनुमा मौके पर हाजी अरशद मरगूब की ओर से इमाम बारगाह घटिया अज़मत अली पर महफ़िल का आयोजन किया गया। महफिल में लोगों ने जश्ने इमाम मेंहदी मनाया।
मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा ने महफ़िल की अध्यक्षता करते हुए कहा इमाम मेंहदी की पैदायश सामरा बगदाद में 15 शाबान 255 हिजरी हुई। इमाम मेंहदी जब आएंगे तब उनके पास तमाम अम्बिया के मोजजात होंगे। इमाम मेंहदी मजलूमों को हक़ दिलाएंगे। इमाम का ज़हूर काबे में होगा। बारहवें इमाम कर्बला के शहीदों का बदला लेंगे और जुल्म को मिटायेंगे। 260 हिजरी में इमाम हसन असकरी की शहादत के बाद इमाम पर्दे ग़ैब में चले गए। इमाम मेंहदी पर्दे में रहकर भी अपने चाहने वालों की रहनुमाई कर रहे हैं। मौलाना ज़मन हैदर जैदपुर ने कहा सारी दुनिया का मसीहा है अली का बेटा, ग़ैब में आज भी बैठा है अली का बेटा। मौलाना मोनिस हुसैन आब्दी पटना बिहार ने कहा मेरे हयात का दारोमदार पर्दे में, है दिल भी पर्दे में दिल का करार पर्दे में। मौलाना फरहान पिहानवी ने कहा रुतबा नमाजों का अपना है और हुसैन का अपना मकाम, अफजल कौन है ये बताएगा सजदा कमली वाले का। मौलाना मो. हैदर करबलाई ने कहा पूछते हो क्यों हमारा रहनुमा पर्दे में है, अक्ल के अंधों से पूछो क्यों खुदा पर्दे में है।
तनवीर हसन ने कहा जैसा मौला हमे मिला है ऐसा मौला किसका है, सारे जहां में मेरे अलावा रहबर जिंदा किसका है। अख्तर अब्बास रिज़वी मोंटू ने कहा बस आखिरी हैदर से ये आखिरी ख्वाहिश है, जब जान लबों पे हो तुम सामने आ जाना। संचालन करते हुए सलमान रिज़वी ने कहा 313 तेरा हुस्न ए करम है वरना, सिर्फ अब्बास को ले आ वही काफी है। आसिफ रिज़वी अश्शू, आबिद रज़ा, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद बाकिर, तालिब रिज़वी ने भी कलाम पेश किए। महफ़िल में अल्हाज क़मर अब्बास नक़वी करबलाई, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, राहत हुसैन रिज़वी, हसन अब्बास, मो. अब्बास, नजमुल हसन, इबाद रिज़वी, सफीर हैदर, आतिफ एड., अयाज हुसैन, ज़हूर नक़वी, अमीर हैदर, मो. जुनैद, मो. जावेद, मो. अहमद, इमरान वारसी, शौजब रिज़वी, सैफू, अदनान जाफरी, सोनू नक़वी, शारिक सग़ीर शानू, जीशान हैदर, शब्बर अक़ील, राहिल, शादाब हसन, शारिब नक़वी, हम्माद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close