सारा विद्यालय परिसर में मैक्सटॉप स्कालरशिप अवार्ड सेरेमनी एवं जेई मेन्स फीलिंन्सिंटेशन समारोह का भव्य आयोजन

छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है – रविन्द्र जायसवाल ||
मैक्सटॉप स्कॉलरशिप के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई ||
जेई मेन्स परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का किया गया विशेष सम्मान ||
85 प्रतिशत शिक्षा निजी विद्यालयों में हो रही है और अब बच्चे विदेश जाने के बजाय अपने अभिभावकों के साथ रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं-रविन्द्र जायसवाल ||
वाराणसी :- सन्त अतुलानन्द रेजिडेंसियल एकेडमी होलापुर शिवपुर स्थित सारा विद्यालय परिसर में रविवार को मैक्सटॉप स्कालरशिप अवार्ड सेरेमनी एवं जेई मेन्स फीलिंन्सिंटेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा उनकी उपलब्धियों को सराहना था | समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ | मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जायसवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है | अपने उद्बोधन में उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को रसोई के कार्य में मत उलझाइए और बेटों को समय से पहले व्यापार में मत लगाइए,बल्कि उन्हें पूरी स्वतंत्रता के साथ पढ़ने दीजिए उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान समय में लगभग 85 प्रतिशत शिक्षा निजी विद्यालयों में हो रही है और अब बच्चे विदेश जाने के बजाय अपने अभिभावकों के साथ रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी परंपरा ‘पहले आपको भोजन कराएँगे,फिर स्वयं ग्रहण करेंगे’ जैसी सेवा एवं समर्पण की भावना को दर्शाती है |
मैक्सटॉप स्कॉलरशिप के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई इसके साथ ही जेई मेन्स परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया गया | विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |
प्रधानाचार्य डॉ.अविनाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है और ऐसे समारोह विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करते हैं | इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर डॉ.दिव्या सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया |
कार्यक्रम का समापन मैक्सटॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ | समारोह में अभिभावकों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही ||
























