सारनाथ में सम्मान के द्वार: मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 14 लाख की लागत से दो भव्य स्मृति द्वारों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सारनाथ में विधायक निधि से लगभग 14 लाख रुपये की लागत से दो भव्य द्वारों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इनमें सारनाथ संग्रहालय के पास निर्मित चतुरी पहलवान द्वार तथा शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार शामिल हैं। दोनों द्वार स्थानीय गौरव और वीरों के सम्मान को समर्पित हैं।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि चतुरी पहलवान और शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह के सम्मान में इन द्वारों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ये स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे और क्षेत्र के लोगों में गौरव की भावना को सुदृढ़ करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद अभय पांडेय, पार्षद राजेश यादव, संगीता सिंह, अशोक सिंह, अजय (कारगिल योद्धा), कर्नल अजीत सिंह, मेजर शशिकांत वर्मा, सुधीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सारनाथ क्षेत्र में इन द्वारों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है और इसे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व ऐतिहासिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
























