उत्तरप्रदेश

सामूहिक विवाह समारोह के, पी उत्सव गार्डन में संपन्न हुआ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन कल्याण समिति के तत्वधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह के. पी. उत्सव गार्डन कुम्हावर रोड पचावली में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि अजब सिंह यादव अवर अभियंता ने दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामकरन शाक्य से.नि.वरिष्ठ सहायक आर.टी.ओ.आफिस ने की। कार्यक्रम में सोनू शर्मा ने विवाहित जोड़ों को गिफ्ट भेंट किए। कार्यक्रम में दो दर्जन के लगभग जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गयीं।
सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों ने नव युगल वर-वधू को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रबंधक विमल सिंह कुशवाहा संयोजक इंजी . सुरेंद्र प्रताप सिंह संयोजक जितेन्द्र शाक्य पूर्व प्रधान जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवाराम कुशवाहा , उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुशवाहा, मुख्य व्यवस्थापक सुनील कुशवाहा, रंजीत सिंह कुशवाहा जिला युवा महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,धर्मेंद्र सविता,अरविन्द कुशवाहा दिनेश कश्यप, अश्वनी आदि उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों हरीराम राजपूत सहायक निदेशक,डॉ. एस एस कुशवाहा, ए.ई.संतोष राजपूत, डॉ.कमल कुशवाहा, बॉलीवुड एक्टर वलवंतराज कुशवाहा लखनऊ, अरविंद कुमार जिलाध्यक्ष खटीक महासभा मेहुना भिण्ड म.प्र. डॉ महेंद्र शाक्य लज्जाराम (बाबू जी) रंजीत सिंह कुशवाहा, दशरथ सिंह कुशवाहा, अध्यापक तथा मंच संचालन रवीन्द्र सिंह कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे अतिथियों ने कहा कि शादी में होने वाले फिजूल खर्चों को बचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इसी के साथ समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने अटूट मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी को धन्यवाद दिया और आगे आने वाली समय में शादियों के कार्यक्रम करवाने का संकल्प लिया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close