नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व।

शुक्रवार को स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में 79वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पूरे विद्यालय को तिरंगे की थीम से सजाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चैयरमेन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ ।जैसे ही तिरंगा स्कूल परिसर में लहराया गया सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गया और देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया । इसके बाद पूरे प्रांगण में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से गूंज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छोटे बच्चों के मनमोहक नित्य से हुई जिसमें उन्होंने आजादी के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषणों ने वातावरण को और भी जोशीला बना दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने कहां की हमारी स्वतंत्रता लाखों देशभक्ति के बलिदान का परिणाम है हमें न केवल उनके बलिदान को याद रखना चाहिए बल्कि देश की प्रकृति में अपना सक्रिय योगदान भी देना चाहिए। उन्होंने स्कूली बच्चों को देश सबसे पहले और बाकी सब बाद में इसकी प्रेरणा दी। स्कूल के उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने अपने संबोधन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया और इसे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। स्कूल के चैयरमेन डॉक्टर मनुजेंद्र गुप्ता ने स्कूली बच्चों को देश के वीर सपूतों का सम्मान करने और उनके अदम्य साहस के साथ शौर्य गाथा की विस्तार से चर्चा की। सभी बच्चों को अपने अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने की बात कही।
स्वती यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चंचल कटारिया, संजीव डबास, नीरज त्यागी, कपिल कुमार, अनुराग शर्मा, गौरव चौहान,अजय कुमार, विरेन्द्र चौधरी,मीनू वर्मा, शैलेंद्र कौर, आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close