मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

सर्प दंश से मां-बेटी की मौत, 3 साल में एक ही परिवार के 4 लोगों की जान गई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

🐍 मैनपुरी में सर्प दंश से मां-बेटी की मौत, 3 साल में एक ही परिवार के 4 लोगों की जान गई

रिपोर्ट – सुबोध कुमार, मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब विषैले सर्प ने एक ही परिवार की मासूम बच्ची और उसकी मां को डंस लिया। परिजनों ने दोनों को तत्काल सैफई अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी परिवार में पिछले 3 वर्षों के भीतर सर्पदंश से अब तक 4 मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का मानना है कि 3 साल पहले सांप के काटने से हुई पहली मौत के बाद परिजनों ने नाग को मार दिया था और अब यह घटनाएं उसी नागिन के “बदले” से जुड़ी मानी जा रही हैं।

बाइट:

मृतक महिला की ननद – मुस्कान बेगम

मृतक महिला की सास – सायरा बेगम

मृतक महिला के ससुर – गफ्फार अहमद

🔹 इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अंधविश्वास को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में हालात की जानकारी जुटा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close