अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

सरेआम गुंडागर्दी! विस्टा इन स्टे होटल के बाहर देर रात लाठी-घूंसे, सड़क बनी अखाड़ा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। हुकुलगंज स्थित Vista Inn Stay के बाहर देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब होटल में मौजूद कुछ युवक अचानक सड़क पर उतरे और एक युवक पर टूट पड़े। देखते ही देखते लाठी-घूंसे चलने लगे और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों में दहशत फैल गई, जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आए दिन सड़क पर विवाद की नौबत आती है। वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी अक्सर होती है, जो इस बार मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि मारपीट करने वाले युवक नशे में थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हंगामे की सूचना मिलते ही लालपुर पाण्डेपुर के थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। सभी संबंधित युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

अब सबकी निगाहें होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टिकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि कैमरे चालू हालत में थे या सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं? फुटेज सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी।

इलाके के लोगों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close