खबरों की खबरनई दिल्लीन्यूज़

सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा विभागीय गणित/विज्ञान मेला (प्रतियोगिताओं) का आयोजन किया गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आज जनपद गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में राजेन्द्र नगर, सैक्टर तीन स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा विभागीय गणित/विज्ञान मेला (प्रतियोगिताओं) का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न जिलो के 19 विद्यालयों ने भाग लिया, कार्यक्रम का शुभ आरम्भ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश राघव जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया । इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं (विज्ञान प्रश्नमंच, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रयोग, वैदिक गणित प्रश्नमंच, गणित मॉडल, गणित प्रयोग, गणित पत्रवाचन एवं विज्ञान पत्रवाचन) आदि निम्नलिखित प्रकार के प्रतियोगिताओं में शिशुओं एवं आचार्यों ने भाग लिया तथा सभी प्रतियोगिता के निर्णायक, विभाग प्रमुख आचार्य तथा प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहें।

सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आचार्य प्रधानाचार्य एवम कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शानू जी ने किया ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी गण उपस्थित रहें, वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी ने आये हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, आचार्यो तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एक निर्णायक के रूप में मुझे भी विद्यालय द्वारा आज तीसरी बार आमंत्रित किया गया, इतना मान सम्मान देने लिए विद्यालय प्रबन्ध समिति एवम विद्यालय के समस्त आचार्य बंधुओ / बहनों एवम प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल जी का बहुत बहुत आभार ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close