सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है, सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है- लक्ष्मीकांत अग्रहरि

चन्दौली:- चन्दौली जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक 29 जनवरी 2026 गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर की उपस्थिती मे पुलिस लाइन सभागार में बैठक हुई जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने किया | बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है साथ ही अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है किन्तु प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही मे तीव्र गति नही आने के कारण व्यापारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है |
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या हो गयी किन्तु अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ में नही आ सके इतना ही नही चकिया में भ्रस्टाचार में लिप्त फ़ूड इंस्पेक्टर मनोज कुमार गोंड और कर्मचारी गड़पति पाठक द्वारा व्यापारी से अवैध धन लेकर विभाग की गोपनीयता को भंग किया गया जिसकी आडियो भी वायरल हुआ था इसके बावजूद अभी तक प्रशासन द्वारा जाँच की बात की जा रही जिससे व्यापारियों में असंतोष उत्पन्न हो रहा है | बैठक में जिले भर के लगभग सभी बाजारों के पदाधिकारीगण अपने बाजारों के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर आते है तो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाय जिससे शासन एवं प्रशासन के प्रति व्यापारियों की विश्वसनीयता बनी रहे जिलाध्यक्ष ने आगे सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो से अपने प्रतिष्ठान एवं बाजारों में कैमरे लगाने की बात रखी |
सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के प्रति गम्भीर है उनके लिए आगे जिले के अधिकारियों के प्रति सकारात्मक बैठक बुलाई जाती है लेकिन व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द नही हो रहा है और न ही उनकी समस्याओं का पूरा समाधान हो रहा है जिससे व्यापारियों मे काफी नाराजगी है उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियो की है मेरी मांग है कि जिले भर के बाजारों से आये हुये व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं निस्तारण किया जाय |
अन्त मे जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी बड़े छोटे बाजारो एव कस्बो मे ठण्ड और कोहरा के मौसम को देखते हुये रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की साथ ही जिले भर के कई बाजारों से आये हुये अन्य पदाधिकारियो ने भी अपनी समस्याओं से अधिकारीयो को अवगत कराया जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया | कार्यक्रम के अंत मे चकिया में गठित कमेटी के नये पदाधिकारियों का स्वागत एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाया गया |
बैठक में प्रमुख रूप से चंद्रेश्वर जायसवाल,अशोक केशरी,राकेश मोदनवाल,महमूद आलम,कुन्दन चौहान, सतीश सेठ,राजीव अग्रहरि,शंकर गुप्ता, अशोक मौर्य,गोपाल गुप्ता,विष्णु जायसवाल,मनोज चौहान,अंकित कुमार, पंकज प्रसून पांडेय,मकसूदन,अंकित जायसवाल,सलमान खान,दानिस,विकाश जायसवाल,बबलू सेठ,महेन्द्र गुप्ता,बसन्त गुप्ता सहित काफी संख्या मे व्यापारीगण उपस्थित थे ||






