उत्तराखंड

समाज सेवा एवम उत्कर्ष पत्रकारिता के लिए दया जोशी हुई सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड ,,, शनिवार को मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी की प्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन द्वारा भव्य व दिव्य रूप में मातृ दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाली विभूतियां में वरिष्ठ पत्रकार व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड की नैनीताल जिले की जिलाध्यक्ष दया जोशी को उनके द्वारा सामाजिक कार्य मैं बढ़ चढ़कर प्रतिभा करने व उनके द्वारा हर समय जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए संस्था द्वारा भव्य व दिव्य कार्यक्रम में उन्हें सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया दया जोशी के सम्मानित होने पर उन्हें आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रिजवान अहसन सहित एन यू जे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट एवम प्रदेश भर के पत्रकारों का शुभकामनाएँ देने का सिलसिला लगातार जारी है। वही सारथी फाउंडेशन संस्था द्वारा सम्मानित होने पर पत्रकार दया जोशी ने संस्था के सभी पदाधिकारी का आभार जताया तथा उन्होंने कहा संस्था द्वारा उन्हें सम्मान देकर उन्हें और अधिक सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया है उन्होंने कहा मैं हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के लिए हर समय अपनी ओर से हर संभव सहायता के लिए उपलब्ध हूं।
विशेष रूप से महिलाओं के लिए हर संभव सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर पर रहूंगी जिसके लिए कोई भी महिला किसी भी समय उनसे संपर्क साध सकती है। दया जोशी पत्रकार होने के साथ साथ बहुत ही सरल स्वभाव दयालु प्रवृत्ति की सामाजिक कार्यकर्ता है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close