समाजसेवियों ने कचहरी के पास किया खिचड़ी वितरण

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। चौधरी शंकर दयाल दीक्षित स्मारक संस्थान द्वारा संचालित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर एवं भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा इटावा के संयुक्त तत्वावधान में गत वर्षों की भांति मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को कचहरी गेट तथा वहीं पास में स्थित मंदिर पर राहगीरों को रेवड़ियों के साथ खिचड़ी वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवा के लिए समर्पित श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय के निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित, संचालन समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, सचिव महेश कुमार बाथम, कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा, प्रांतीय प्रभारी संस्कार केके त्रिपाठी, एस एन दुबे, केके यादव, विनोद त्रिपाठी,आचार्य महेश तिवारी, डा. जे के तिवारी, कौशल चन्द्र चतुर्वेदी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, ललित वर्मा, राजेश मिश्रा, घनश्याम तिवारी, डॉ. बिंदू सिंह, अवधेश सविता, रमाकांत पाठक, रवि शंकर चौधरी, मंजुल चतुर्वेदी, पवन शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, दीपेश तिवारी, पांडे, सुधीर मिश्र, रघुवीर यादव, नवल किशोर शुक्ला आदि ने खिचड़ी वितरण में सहयोग किया।






