वाराणसी/उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में मनाई गई संत नरहरी दास की जयंती

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने संत नरहरि दास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

किशन सेठ ने वरिष्ठ शाल ओढ़ाकर तथा नरहरि दास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया

संत नरहरि दास की साधना में करूणा, क्षमा और मर्यादा का विशेष स्थान था वे लोकभाषा के समर्थक थे – अखिलेश यादव ||

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- रामचरित मानस के यशस्वी रचयिता तुलसीदास जी को संस्कृत की जगह लोकभाषा में रचना की प्रेरणा देने वाले संत नरहरि दास का जन्मदिवस समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में सादगी से मनाया गया | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने संत नरहरि दास के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया | अखिलेश यादव का मानना है कि संत नरहरि दास की साधना में करूणा,क्षमा और मर्यादा का विशेष स्थान था वे लोकभाषा के समर्थक थे उनकी भक्ति संसार से भागने की नहीं, संसार को बेहतर बनाने का माध्यम थी | उनके जीवन में संकीर्णता को स्थान नहीं था | तुलसी दास के जीवन को उन्होंने बहुत हद तक प्रेरणादायक दिशा दी थी |

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल,पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह,संत नरहरि चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन सेठ,पूर्व मंत्री अच्छे लाल सोनी,मणींद्र मिश्र, आमोद रस्तोगी,शैलेंद्र सोनी,रवि वर्मा सहित आशीष सेठ वाराणसी,शुभम सिंह स्वर्णकार,गौरव वर्मा गोरखपुर,आशुतोष सेठ जौनपुर,रमेश सोनी सोनभद्र,महेन्द्र, इं0 राममूर्ति चौरसिया,विनय कुमार,शन्नी वर्मा,दिवेश सेठ,सचिन सोनी,आदित्य सोनी लखनऊ,विक्की सेठ, कोमल सेठ, मोहित सेठ,राहुल सेठ,रोहित सेठ,विरेन्द्र, आनंद,लक्ष्मण वर्मा,रवि वर्मा,सरन सेठ, अमर सोनी,नवीन,अभिषेक,मुकेश, अयाज़ खान पुनीत मौर्या वीरेन्द्र यादव एडवोकेट,आनंद चौरसिया एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी एवं श्याम लाल पाल को किशन सेठ ने शाल ओढ़ाकर तथा नरहरि दास का चित्र भेंटकर सम्मानित किया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close