वाराणसी/उत्तरप्रदेश
सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने नगर निगम के अधिकारी से अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग

वाराणसी :- कड़ाके के ठंड को देखते हुए सपा के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने नगर निगम के अधिकारियो से अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए जाने की मांग किया है | सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने अपर नगर आयुक्त संगम लाल को फोन कर बताया कि भीषण शीतलहरी के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है एवं नगर के विभिन्न चौराहे पर पर्याप्त मात्रा मे अलाव जलाने के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई |
सपा नेता की शिकायत पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संगम लाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि लगभग हर स्थानो पर अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है जिन स्थानो पर आवश्यकता महसूस हो रही है आप सभी उन स्थान व चौराहो की लिस्ट उपलब्ध कराई जायेगी तो तय समय एवं स्थान पर अलाव के लिए लकड़ी यथाशीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी ||





