नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

संभल में हुए विवाद को लेकर नगर प्रशासन सतर्क

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

संभल में हुए विवाद को लेकर नगर प्रशासन सतर्क

नूरपुर। जनपद मुरादाबाद के संभल में मस्जिद सर्वे को लेकर हुए पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटना के बाद नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार और नगर इंचार्ज कुलदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया।थानाध्यक्ष ने कहा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पोस्ट या संदेशों को न तो साझा करें और न ही उन पर भरोसा करें।नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
रिपोर्ट विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close