उत्तरप्रदेश

श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना गोपीगंज में की गई गोष्ठी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु संबंधित को दिए गए निर्देश
लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
आज दिनांक 13.02.2026 को श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपराध के दृष्टिगत थाना गोपीगंज में गोष्ठी किया गया। महोदय द्वारा थाना गोपीगंज पुलिस को अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। लुटेरे व पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनका सत्यापन करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक करने व सड़कों/ सार्वजनिक मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटवाने तथा ऑटो/टेम्पों चालकों को उन्हें निर्धारित स्थान पर अपने वाहन खड़े कराया जाए। लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध कराया जाए तथा महिला संबंधित अपराधों में गंभीरता से कार्यवाही करते हुए अपहृता की बरामदगी के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए। सम्भ्रांत व्यक्तियों के बीच में आपसी सौहार्द बनाये रखने के सम्बन्ध में बैठक करके समन्वय स्थापित करें। आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गोष्ठी में श्री प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर तथा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close