वाराणसी/उत्तरप्रदेश
श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी में चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा एक विशेष वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

वाराणसी/ दिनांक 13 फरवरी 2026
श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी में चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा एक विशेष वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान अस्पताल के ही चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों, रेजिडेंट्स, इन्टर्नस नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल एवं अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय रूप से उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सभी ने स्वेच्छापूर्वक अपना रक्तदान किया । शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा 75 यूनिट रक्तदान किया गया जो ज़रूरत मंद मरीजों को काम आएगा।
























