काशीपुर-उत्तराखण्ड़

श्रम कानूनो के पालन हेतू बैंक कर्मी रहें राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर,

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,!मजदूरी नियमों और बैंक कर्मी विरोधी नीतियों के कारण आज राष्ट्रीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंक बंद रहे। बैंकों के सदस्य बाजपुर रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा पर एकत्रित हुए और एक सभा की। सभा का संचालन करते हुए यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के सहायक महामंत्री कामरेड स्वतंत्र कुमार मेहरोत्र ने बताया कि बैंक कर्मी काफी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि बैंक कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन हो। श्रम कानून कर्मचारियों के विरोध में न हो। महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। ग्राहकों की जमा राशि के प्रति सरकार द्वारा ठोस योजना बनाई जाए। बैंकों का निजीकरण रोका जाए। आउटसोर्सिंग बंद हो। पंजाब नेशनल बैंक के संगठन मंत्री कामरेड मयंक राणा ने उक्त मांगों को जायज बताते हुए इनका समर्थन किया। वहीं, इस हड़ताल से ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए संगठन द्वारा खेद व्यक्त किया गया। हड़ताल में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, नैनीताल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, पूर्वांचल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीएफडी आदि बैंकों का पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान सत्यपाल शर्मा, ललित कुमार तिवारी, अमित कुमार, रोबिन कुमार, गिरीश पोऽरियाल, अर्पित सिंह, सुनील चौधरी, नििऽल कांडपाल, अंजलि तोपवाल, राजेश कुमार, सचिन कुमार, मोनिका पाठक, देव सिंह, हरिओम, अंकित कुमार, केएस ढिल्लो, गौतम, नरेश कुमार, अरविंद राठी, राकेश कुमार, योगेश पंत, राजू, देवेंद्र सकलानी, विकास रुहेला, विकास कुमार, शिवम वर्मा, सूरज यादव, ज्योति चौधरी, जगदीप सिंह बिष्ट, हिमांशु, विनीत कुमार, वीरेंद्र कुमार रावत के साथ ही काफी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close