वाराणसी/उत्तरप्रदेश
शिवरात्रि पर मंदिर में महिला की सोने की चैन चोरी, कोतवाली क्षेत्र का मामला

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े, वहीं दूसरी ओर चोरी की घटना सामने आई है।
कबीरचौरा निवासी शशांक गुप्ता पुत्र किशोर गुप्ता ने बताया कि वह आज सुबह लगभग 9 बजे अपनी माता इंदु गुप्ता को दर्शन-पूजन के लिए जागेश्वर महादेव मंदिर (डीएवी कॉलेज के पीछे) लेकर गए थे। दर्शन के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माता के गले में पहनी पीली धातु की चैन चोरी कर ली गई।
पीड़ित द्वारा इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र चौकी प्रभारी को दे दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
























