काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शहर मे चोरो का आतंक, अब बाबा रिसोर्ट की पार्किंग से मोटर सायकिल हुई चोरी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, मोहल्ला कटोराताल मे नागनाथ मंदिर के पास स्थित बाबा रिसॉर्ट से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बैंक कॉलोनी, रामनगर रोड निवासी तरुण तिवारी बीती 9 फरवरी की रात बाइक संख्या UK18F 8704 से एक विवाह समारोह में गया था। जहां से उसकी बाइक लगभग 8:40 बजे बाबा रिसॉर्ट की पार्किंग से चोरी हो गई।बाइक के अंदर उनका बैग रखा था, जिसमें हेलमेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। उन्होंने आशंका जताई है कि दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा सकता हैबताया गया कि घटना के बाद रिसॉर्ट में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक बाइक, हेलमेट और बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक स्पष्ट रूप से कैमरे में कैद हुआ है।पीड़ित ने बताया कि उनकी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस (2017 मॉडल), काले रंग की है। बाइक में तीन इंडिकेटर नहीं हैं तथा पीछे का दाहिना इंडिकेटर टूटा हुआ है, जिससे पहचान की जा सकती है। बाइक उनके पिता के नाम पर पंजीकृत है।पीड़ित ने पुलिस से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक व सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close